ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : स्टेशन मास्टर को गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार, जानिये किस वजह से घटना को दिया अंजाम

चंदौली। पिछले दिनों स्टेशन मास्टर को गोली मारने वाला आरोपित शनिवार को मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपित ने ट्रेन रुकवाने का दबाव बनाने के लिए स्टेशन मास्टर को गोली मारी थी। ताकि अवैध वेंडिंग का धंधा चलता रहे। पुलिस आरोपित को थाने लाकर पूछताछ करने के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

 

औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के हमीदपुर के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार तीन हमलावरों ने जीवनाथपुर में तैनात स्टेशन मास्टर वीरेंद्र वर्मा (58 वर्ष) को गोली मार दी थी। गोली कमर में लगी थी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया। घायल स्टेशन मास्टर ने बताया कि कुछ दिन पहले अवैध वेंडर के साथ उनका विवाद हुआ था। इसके आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी थी। पुलिस की जांच में मिर्जापुर जिले के अदलहाट के नरायनपुर भितरी बाजार निवासी रमेश केशरी का नाम सामने आया। पुलिस ने सटीक लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। आरोपित ने बताया कि जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास उसकी चाय-पानी की दुकान है। स्टेशन मास्टर को ट्रेन रुकवाने के लिए कह रहे थे। ताकि यात्री ट्रेनों से उतरकर सामान आदि की खरीदारी करें और उसकी दुकान चलती रहे, लेकिन स्टेशन मास्टर ने इनकार कर दिया था। इससे धंधा चौपट हो रहा था। इसलिए स्टेशन मास्टर को गोली मार दी। पुलिस आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!