fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया विषाक्त पदार्थ

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना बीते चार अप्रैल की है। परिजनों ने डेढ़ावल पुलिस चाौकी पर मामले की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की बजाए हीलाहवाली करती रही। इससे क्षुब्ध किशोरी ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे वाराणसी स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत  स्थिर बताई जा रही है। अब जाकर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी अमित कुमार खुद मामले की मानीटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने मातहतों से घटना के बाबत जानकारी प्राप्त की।
किशोरी चार अप्रैल को शौच के लिए सिवान की तरफ गई थी। इसी दौरान विशुनपुरा गांव निवासी पंकज और हरीश राजभर ने उसे खेत मे खींच लिया और जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। आरोप है कि घटना की जानकारी डेढ़ावल पुलिस चाौकी को दी गई लेकिन पुलिस मामले में हीलाहवाली करती रही। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी उसे शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उधर एसपी अमित कुमार ने भी घटना के बारे में मातहतों से जानकारी ली। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।

Leave a Reply

Back to top button