
चंदौली। जमीन बचाओ संघर्ष समिति, पचोखर के संयोजक महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पचोखर , शिवनाथपुर, चंदाईत,गोपालपुर, हसनपुर, बुधवार, उसरोड़ी , सिकंदरपुर के किसान मंगलवार को विंध्य कारीडोर परियोजना को तत्काल वापस लेने , किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण नहीं करने सहित तीन सूत्रीय मांग पत्र एडीएम न्यायिक को सौंपा।
संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि जिले में सड़कों का जाल पहले से ही बिछा हुआ है, ऐसे में किसानों को उनकी खेती से उजाड़कर विंध्य कारीडोर बनाने का प्रयास तत्काल सरकार बंद करे।
संघर्ष समिति के सह संयोजक व भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य सचिव गुलाब चन्द ने कहा कि जिला प्रशासन विंध्य कारीडोर परियोजना का सीमांकन करना,किसानों को नोटिस जारी करना तत्काल बंद करे। किसान अपनी उपजाऊ जमीनों पर किसी भी सड़क का निर्माण नहीं होने देंगे।
इस दौरान मिठाई लाल, बुद्धिराम, लक्ष्मी नारायण मौर्य, रामाज्ञा पाण्डेय,उदयनारायण मौर्य, शरद चन्द मौर्य, जोखू बिंद, मंजू देवी, धनमनी देवी, रामजनम यादव, संजय तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि , किसान मौजूद थे।

