fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : निजीकरण के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना, राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपा

तरूण भार्गव

चंदौली। केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चकिया नगर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया कृषि विकास शाखा के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए जमकर नारेबाजी की। वहीं राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक राष्ट्रपति को सौंपकर निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। चेताया कि यदि निजीकरण की नीति पर विराम नहीं लगा तो आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने सदर एसडीएम को पत्रक सौंपा।

congress protest

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपति घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक व वित्तीय संस्थानों का निजीकरण कर रही है। देश के गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लोगों का पैसा निजी कंपनियों को सुपुर्द किया जा रहा है। इस पर तत्काल विराम लगना चाहिए। चेताया कि निजीकरण के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने गरीबों व मध्यम वर्ग का पैसा प्राइवेट हाथों में देने का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नारायणमूर्ति ओझा, मधु राय, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रभारी विनोद सिंह गणित, नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, जगदीश नारायण तिवारी, सौरभ पांडेय, कमलेश पांडेय. विकास कुमार खरवार, चंदा भारती, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!