ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: कांग्रेस ने निकाला चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में रुपये व बेशकीमती आभूषण की चढ़ावा चोरी व लोगों की आस्था पर चोट करने के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर चढ़ावा चोर गद्दी छोड़ मार्च व बुद्धि शुद्धि पद यात्रा निकाला।

कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर से रुपये व बेशकीमती हीरे,सोने-चाँदी के आभूषण की चढ़ावा चोरी ने देश-दुनिया में हिंदुओं को शर्मसार कर दिया है। चढ़ावा चोरी से करोड़ों करोड़ करोड़ भारतवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं। चढ़ावा चोरी व पेपर लीक का खामियाजा भाजपाइयों को विधानसभा चुनाव 2027 में भुगतना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सरकार इस मामले को दबाने व लीपापोती करने में लगी है।धर्म के नाम पर राजनीति का धंधा करने वाली भाजपा सरकार की नजर अब चढ़ावा की धनराशि पर है,अयोध्या सहित काशी-मथुरा,बद्री नाथ,केदार नाथ मंदिर में भी संघ व भाजपा से जुड़े लोग चढ़ावा चोरी में लिप्त हैं। बृजेश गुप्ता विजय त्रिपाठी राम नन्द यादव रजनी कांत पांडेय डॉ रामधार जोसफ राजेंद्र गौतम शशिनाथ उपाध्याय राममूरत गुप्ता माधवेंद्र मूर्ति ओझा प्रताप पाण्डेय शिवतापस्य तिवारी हम्मीर शाह कुलदीप वर्मा गुलाब राम चंद्र वंश यादव गोविंद यादव सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।
संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!