fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : समाजसेवी सरदार सिंह के निधन पर बीजेपी प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने जताया शोक, रद्द कर दिए सारे जनसंपर्क कार्यक्रम

चंदौली। चंदौली कोट निवासी प्रमुख समाजसेवी सियाराम सिंह उर्फ सरदार सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वर्तमान सांसद, केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं शुक्रवार को चंदौली नगर के अपने सारे चुनावी जनसंपर्क कार्यक्रम रद्द कर दिए।

 

डॉक्टर पांडेय ने सियाराम सिंह उर्फ सरदार सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। कहा कि यह समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। जल्द ही शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि सियाराम सिंह चंदौली के प्रमुख समाजसेवी थे। सब के सुख-दुख में सहयोग करते थे, भागीदार रहते थे ऐसे व्यक्ति का जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। यह जानकारी बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी शिवराज सिंह ने दी है।

Back to top button