fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बगीचे में पेड़ से लटकता मिला ऑटो चालक का शव, तीन दिन पहले आया था ननिहाल, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। बलुआ थाना के महुअर गांव में मंगलवार की रात ऑटो चालक का शव पेड़ से फांसी के फंदे से सहारे लटकता मिला। घटना के बाद कोहराम मच गया। युवक तीन दिन पहले अपने ननिहाल में आया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

रौना गांव निवासी जितेंद्र तिवारी मुगलसराय में ऑटो चलाता था। वह तीन दिन पहले अपने ननिहाल महुअर गांव आया था। वहां मेले में ऑटो चला रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह मंगलवार की रात ऑटो चलाकर मामा के घर आया। वहां ऑटो खड़ा कर थोड़ी दूर स्थित बगीचे की तरफ चला गया। देर रात उसका शव अमरूद के पेड़ से फांसी के फंदे के सहारे लटकता मिला।

 

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

Back to top button