ख़बरेंचंदौली

Chandauli: जानवरों के पीने लायक भी नहीं चहनियां ब्लॉक में लगे हैंडपंप का पानी, अधूरे विकास की मुकम्मल कहानी, हैरान कर देगा वीडियो

चंदौली। जिस ब्लॉक कार्यालय से क्षेत्र के विकास की गंगा निकलती है उसी परिसर में लगा हैंडपंप कीचड़ युक्त पानी उगल रहा है। इतना गंदा पानी जो जानवरों के पीने लायक भी नहीं है। चहनियां ब्लॉक परिसर में लगा यह हैंडपंप ब्लॉक प्रमुख से लेकर खंड विकास अधिकारी तक को आईना दिखा रहा है।

चहनियां ब्लॉक कार्यालय परिसर में लगे हैंडपंप का पानी इस कदर गंदा है कि पीना तो दूर इससे हाथ तक नहीं धुल पाएंगे। जबकि उसी ब्लॉक कार्यालय से क्षेत्र के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। ब्लॉक कार्यालय में कोई आयोजन होता है तो लोगों को पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ता है। विडंबना यह कि इस गंभीर समस्या की तरफ न तो जनप्रतिनिधियों का ध्यान जा रहा ना ही अधिकारी इसे दुरुस्त कराना मुनासिब समझ रहे। जबकि आयोजनों के दौरान विधायकों का भी ब्लॉक परिसर में आना-जाना लगा रहता है।

Back to top button
error: Content is protected !!