fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : नगर पालिका पीडीडीयू नगर और नगर पंचायत चकिया अध्यक्ष पद के शुरुआती रुझान आए, जानिये कौन आगे कौन पीछे

चंदौली। निकाय चुनाव के लिए मतगणना का दौर जारी है। चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी ने लगभग चार सौ वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं दूसरे स्थान पर सपा है। बसपा और जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में प्रथम चक्र की मतगणना जारी है। अब तक के रुझान में निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर बीजेपी प्रत्याशी से लगभग पांच सौ वोटों से आगे चल रही हैं।

चकिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी गौरव श्रीवास्तव को 1416, सपा प्रत्याशी मीरा जायसवाल को 1046, जन अधिकार पार्टी के अफसर अहमद 145, बसपा उम्मीदवार कैस खान 146, निर्दलीय रवि प्रकाश चौबे 207 और अशोक गांधी को सात वोट मिले हैं। दूसरे चक्र की मतगणना जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!