fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

Chandauli News : धान खरीद में प्रदेश में 13वें स्थान पर जिला, 11739 किसानों का अनाज खरीदा, 113 करोड़ का हुआ भुगतान

चंदौली। जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। धान खरीद के मामले में जिले का प्रदेश में 13वां स्थान है। अब तक 11739 किसानों का अनाज खरीदा जा चुका है। वहीं 113 करोड़ का भुगतान हो चुका है। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने किसी प्रकार की दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत करने की अपील की है।

 

उन्होंने बताया कि जनपद में 150 धान क्रय केंद्र अनुमोदित हैं। अब तक 36859 किसानों ने पंजीकरण कराया है। 30002 किसानों का सत्यापन भी हो चुका है, जो 81.40 प्रतिशत है। 28 दिसंबर तक 11739 किसानों से धान खरीदा जा चुका है। धान की बिक्री करने वाले किसानों की संख्या की दृष्टि से जनपद का प्रदेश में 19वां स्थान है। इन किसानों से 8,49,746 कु0 धान खरीदा जा चुका है। जनपद इस खरीद की मात्रा के आधार पर प्रदेश में 13वें स्थान पर है। बताया कि किसानों से निरंतर खरीद की जा रही है। 113.09 करोड़ रुपये का भुगतान भी किसानों के आधार लिंक खातों में किया जा चुका है। कहा कि किसान भाईयों की सहायता के लिये कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम नंबर 05412262100, 05412260149 या टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर किसान सम्पर्क कर सकते हैं। किसान भाई अपने नजदीक के धान क्रय केन्द्र पर जाकर टोकन प्राप्त कर अपना धान बिक्री कर सकते हैं। इस वर्ष सामान्य धान का सरकारी मूल्य 2040 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए धान का मूल्य 2060 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है।

Back to top button
error: Content is protected !!