fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : प्रदेश में बढ़ते अपराध से कांग्रेसियों में आक्रोश, मुख्यालय पर दिया धरना, राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक सौंपा

चंदौली। प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था व अपराध से कांग्रेसजनों में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सरकार पर आरोप लगाए। वहीं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि आज पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर दिन प्रतिदिन अपराधो का अंजाम दे रहे है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सत्ता पक्ष से जुड़े तीन युवाओं ने गंदी हरकत की। जबरन गन प्वाइंट पर नग्न वीडियो बनाई गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इनकी पहचान कर लेने और आरोपियों की पुष्टि होने के बावजूद भाजपा उन्हें बचाने में जुटी रही। आरोपियों की पहचान होने के बावजूद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लग गए, इस पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। उन्होंने मांग किया कि उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को सुरक्षित किया जाए। धरना में डा.नारायण मूर्ति ओझा, मधु राय, रामजी गुप्ता,तौफीक खान, रजनीकांत पांडेय, आनंद शुक्ला, राहुल सिंह भवानी,अरुण द्विवेदी,प्रदीप मिश्रा,शशिनाथ उपाध्याय, श्रीकात पाठक आदि रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

Back to top button