
चंदौली। चंदौली में सोमवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 335 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1604 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं 151 लोग स्वस्थ्य हो गए। संक्रमितों में छह बालिकाएं, छह बालक, 122 महिलाएं व 201 पुरूष शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। बरहनी ब्लाक से 17, चहनिया 25, चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से सात, चन्दौली ब्लाक केे ग्रामीण क्षेत्र से 57 व नगरीय क्षेत्र से 11, धानापुर 16, नौगढ़ 39, नियामताबाद 35, पीडीडीयू नगर से 119, सकलडीहा तीन और छह शहाबगंज के रहने वाले हैं। जिले में कोरोना के अब तक कुल 7659 मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय केस की संख्या 2035 है। 5534 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है।