क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: जलीलपुर चौकी के समीप कूड़े के ढेर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलीलपुर चौकी के समीप कूड़े के ढेर के पास शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक सत्येंद्र सिंह उर्फ कल्लू (43) जायसवाल स्कूल, मुगलसराय के रहने वाले थे। वह प्रॉपर्टी का काम करता था।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
सत्येंद्र सिंह अपने माता-पिता की देखभाल करता था। वह अविवाहित था। उसके बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह घर का इकलौता सहारा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!