क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: गजधरा में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत मामले में मुख्य आरोपी अमरनाथ यादव सहित दो पर FIR

 

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के गजधरा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गजधरा निवासी कोमल तिवारी गुरुवार को रज्जुपुर स्थित एक दुकान पर गए थे। वहां किसी बात पर फतेहपुर खुर्द के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि अमरनाथ यादव ने धारदार वस्तु से हमला कर कोमल तिवारी को अधमरा कर दिया। घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया और फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय चंदौली पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बेटियां और एक बेटा हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटी संजना तिवारी और बेटा जागेश्वर तिवारी अविवाहित हैं।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के संजय मिश्रा और अमरनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियंका सिंह ने बताया कि पुलिस टीम देर रात तक घटनास्थल पर जांच और साक्ष्य जुटाती रही। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में शामिल सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!