fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति, सास-ससुर समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा

चंदौली। धानापुर थाना के तोरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों की गिऱफ्तारी के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

माटीगांव निवासी पूजा की शादी जून 2022 में तोरवा गांव निवासी मराछू राम के पुत्र अमित कुमार से हुई थी। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में ठीक संबंध नहीं थे। गुरुवार को महिला की घर में ही संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इसके बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाबत परिजनों से जानकारी ली। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग भी बेटी के ससुराल पहुंच गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!