fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : विकास तीर्थ यात्रा के तहत चंदौली पहुंचे भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय, देखा विकास कार्य, परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश निर्देश

चंदौली। विकास तीर्थ यात्रा के तहत भारी उद्योग मंत्री और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय शुक्रवार को चंदौली पहुंचे। उन्होंने सैदपुर मार्ग, मुटकुट्टा ओवरब्रिज समेत अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति देखी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराएं।

जनपद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने चहनियां में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। डा. पांडेय चंदौली सैदपुर रोड निर्माण कार्य का खड़ेहरा सकलडीहा के बीच निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी चन्दौली को निर्देशित किया कि तीव्र गति से निर्माण कराया जाय एवं बरसात में भी काम हो प्रभावित न हो सके। उसके बाद रेलवे ओवरब्रिज मटकुट्टा का रेलवे अधिकारियों, जिलाधिकारी और विधायकों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों से माडल देखा। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अपनी निधि से निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय एवं सब्जी मंडी हार्ट पार्ट का भी अवलोकन किया। शेष बचे कार्यों को विधायक मुगलसराय को कराने के लिए कहा। विधायक ने निधि से कराने के लिए घोषणा कर दी। उसके बाद बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज सैयदराजा नौबतपुर पहुंचकर उसका अवलोकन किया। उन्होंने शेष बचे कार्यों को जल्दी पूरी कराने का निर्देश दिया। वहां से केंद्रीय विद्यालय दीनदयाल उपाध्याय नगर में निर्माणाधीन विकास कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री फ्लाइट से हैदराबाद चले जाएंगे। इस दौरान विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, राजकिशोर सिंह, हरिवंश उपाध्याय, जितेंद्र पांडेय, जगत तिवारी, शिवशंकर पटेल, दिलीप सोनकर, अजय सिंह, अवधेश सिंह, राजेश तिवारी, डॉक्टर केएन पांडेय, संतोष सिंह, भानु सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!