fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : मोनोब्लाक पंप ठीक करते समय करेंट से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। धानापुर थाना के गजेंद्रपुर गांव में करेंट की चपेट में आने से विद्यासागर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

विद्यासागर घर के अंदर मोनोब्लाक ठीक कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें तेज करेंट लगा। इससे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें आननफानन में लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!