fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : मासूम को मिला न्याय, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, एएसपी बोले, जल्द पकड़ा जाएगा आरोपित

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ हुई घटना में आखिरकार पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है। इस खबर को पूर्वांचल टाइम्स ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

बबुरी थाना के एक गांव में 22 वर्षीय युवक घर में घुस गया। बालिका को अकेला पाकर उसे मोबाइल में गंदी फिल्म दिखाने लगा। इसके बाद मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच परिजन पहुंच गए। उन्होंने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसकी जानकारी होते ही आरोपित का बड़ा भाई मौके पर पहुंच गया। उसने मारकर बालिका के पिता का हाथ तोड़ दिया था। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया था। एएसपी विनय कुमार सिंह ने बालिका के साथ दुराचार का प्रकरण संज्ञान में आने के पश्चात विधिक कार्रवाई संपन्न करते हुए साक्ष्य संकलन कर अभियोग को समुचित व सुसंगत धाराओं में परिवर्तित किया गया। थानाध्यक्ष की टीम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!