
चंदौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक सकलडीहा में हुई। इसमें ड्रेन से जल निकासी की समस्या पर चर्चा हुई। सपा विधायक प्रभु नारायण यादव और जिला अध्यक्ष ने किसानों को अपना समर्थन दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम को समस्या समाधान के लिए किसानों में एक सप्ताह का वक्त दिया। मांग पूरी नहीं होने पर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
किसानों ने सकलडीहा तहसील की प्रमुख समस्या, सकलडीहा ड्रेन की जल निकासी पर चर्चा की। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किसान पंचायत को समर्थन दिया।
सकलडीहा उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने कहा कि समस्या का समाधान एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा और सकलडीहा ड्रेन की पुलिया को ह्यूम पाइप से नहीं, बल्कि चौड़ीकरण करके पुनः बनाया जाएगा।
किसानों ने चेताया कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो सभी किसान एसडीएम कार्यालय, सकलडीहा के पास धरना और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष रंकज सिंह, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष नितेश सिंह, राम दरस यादव, गुलाब यादव, राजाराम यादव, राम भजन, मनोज, लाल, शिवमुरत, किशोरी यादव, रामजी, स्वराज सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह और संचालन रामअवतार सिंह ने किया।