fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : बाइकों में टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, मचा कोहराम

चंदौली। चकिया कोतवाली अंतर्गत शिकारगंज चौकी के लठियां गांव के समीप गुरुवार को बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। घटना के बाद कोहराम मच गया। घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

 

लठिया गांव के समीप तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर हुई। इसमें शहाबगंज थाना के ओलीपुर डुमरी निवासी दामोदर (50) की मौत हो गई। वहीं धानापुर के बिरना निवासी विनोद गुप्ता (30) घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते चकिया पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!