fbpx
Career | कैरियारचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: पीसीएस की परीक्षा पास कर डिप्टी जेलर बनी नरवन की बेटी कीर्ति त्रिपाठी

चंदौली। नरवन क्षेत्र के बरहनी गांव निवासी शिक्षा विभाग में लिपिक उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की पुत्री कीर्ति त्रिपाठी ने पीसीएस की परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कीर्ति का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। इससे परिजन व गांव वासियों में खुशी व्याप्त है।

बरहनी की रहने वाली कीर्ति त्रिपाठी ने पीसीएस की परीक्षा में 17वां स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता उपेंद्रनाथ तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज चकिया में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि बिटिया ने कठिन परिश्रम कर दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। अभी कीर्ति आईएएस की परीक्षा की तैयारी में लगी हुई है। चाचा नेत्र रोग विशेषज्ञ डीपी त्रिपाठी, बड़े पिता श्रीशदत्त त्रिपाठी जिला जज झारखंड, प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र त्रिपाठी उर्फ बड़े तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।कहा कि आज कीर्ति त्रिपाठी की इस उपलब्धि से नरवन वासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

Back to top button