ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: पांच ट्राली गिट्टी उठा ले गए चोर

चंदौली : जनपद में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब तपती गर्मी के बीच चोरों के हौसले भी बुलंद हो गए। चोरों पर पुलिस की गश्त का भी कोई असर नहीं पड़ रहा। ताजा मामला सदर कोतवाली से चंद किमी दूर स्थित बिछिया खुर्द गांव का है। चोर लबे रोड रखी गई पांच ट्राली गिट्टी ही उठा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल गांव निवासी रविंद्र नाथ तिवारी ने बिछिया खुर्द गांव में गैस गोदाम के समीप बिल्डिंग मटेरियल की दुकान की गिट्टी सड़क किनारे डंप की थी। 21 अप्रैल की रात हौसला बुलंद चोर डंप की गई गिट्टी में से पांच ट्राली गिट्टी उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि अभी हाल ही में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान खोले हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!