क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: पशुओं को चारा डालने गया किशोर नाद में गिरा, मौत से गांव में मातम

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में गुरुवार सुबह एक हादसे में 16 वर्षीय किशोर पवन यादव पुत्र कमलेश यादव की मौत हो गई। किशोर घर के पशुओं को चारा-पानी देने गया था, तभी अचानक पानी से भरी हौदी (नाद) में गिर गया।

परिजनों के अनुसार पवन को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि पशुओं को चारा देते समय उसे दौरा पड़ा, जिससे वह संतुलन खोकर हौदी में गिर गया।

घटना के समय परिवार के सदस्य घर के आसपास ही मौजूद थे। काफी देर तक पवन के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह हौदी में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों और परिवार की सहमति के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!