fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

chandauli news: निजी मुचलके पर छूटे मतदान के दौरान हिरासत में लिए गए सपा व कांग्रेस नेता, पुलिस ने शहर अध्यक्ष का किया चालान

चंदौली। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में निकाय चुनाव मतदान के दौरान सुरक्षा कारणों से हिरासत में लिए गए एक दर्जन सपा और कांग्रेस नेताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता का धारा 151 के तहत चालान कर दिया। पुलिसिया कार्रवाई से कांग्रेसजनों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

 

नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में मतदान के दौरान बूथों पर फर्जी मतदान की खबरें आईं। कहीं सपा, कांग्रेस तो कहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सीओ अनिरुद्ध सिंह और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक की चर्चा पूरे नगर में सुर्खियों में है। बहरहाल पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया, जिसमें सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता मुगलसराय कोतवाली भी पहुंच गए थे। पुलिस ने आंशिक बल प्रयोग कर सभी को बाहर खदेड़ा। हालांकि हिरासत में लिए गए नेताओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। लेकिन पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता का चालान कर दिया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि रामजी गुप्ता को पुलिस के कार्य में बाधा डालने और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनका चालान कर दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!