fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : चोर को पकड़कर इतना पीटा की हो गई मौत, दो पर हत्या का मुकदमा, ढूंढ रही पुलिस

चंदौली। सैयदराजा थाना के चोरी गांव में कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में मनराजपुर गांव निवासी गोलू यादव को पकड़कर इतना पीटा कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मरूई गांव के दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है।

 

मरूई गांव में लोगों ने गोलू को चोरी के आरोप में पकड़ लिया। आरोप है कि गोलू की बेरहमी से पिटाई की गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता उधव सिंह यादव ने मरूई गांव के दो लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मरूई गांव के महेश सिंह व गोपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!