क्राइमराज्य/जिला

Chandauli News: काली मंदिर से माता की सोने की नथिया चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव स्थित काली माता मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर माता की प्रतिमा से सोने की नथिया चोरी कर ली। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के साथ बलुआ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

ग्रामीणों के अनुसार चोरी गई नथिया की कीमत करीब सात हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और नथिया बरामद करने की मांग की है।

मंदिर के पुजारी संकट यादव ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे चोर मंदिर पहुंचे और दरवाजे का ताला तोड़ने लगे। मंदिर के पास सो रहे एक व्यक्ति की नींद खुल गई और उसने फोन से उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोर मंदिर से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर चोरी कर रहे थे। लोगों के जागने की भनक लगते ही आरोपी बाइक से फरार हो गए।

रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन तत्काल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और माता की नथिया बरामद नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!