fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः देव दीपावली महोत्सव पर 51 सौ दीयों की रोशनी से जगमग होगा मां काली जी परिसर

चंदौली। चकिया स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर देव दीपावली पर 51 सौ दीयों की रोशनी में जगमग होगा। प्रत्येक वर्ष महोत्सव का आयोजन करने वाली ओम सेवा समिति ने इस बार भी यह बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाजी, पोखरे तथा मां काली की आरती, घाटों पर दीपों का प्रज्ज्वलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओम सेवा समिति ने पदाधिकारियों का चयन किया। अध्यक्ष आशीष जायसवाल, उपाध्यक्ष राहुल विश्वकर्मा, लोकनाथ सिंह निक्की, विनोद केसरी ,आसिफ नवाज, महामंत्री मुरली श्याम, मंत्री आर्यन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पंकज गोड़, उप कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, प्रबंधक सुजीत जायसवाल, व्यवस्थापक प्रीतम जयसवाल, संरक्षक आलोक जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, अजय कुमार गुप्त, अंकित गुप्ता, सदस्य बाबूलाल वर्मा, नरेंद्र कुमार, विक्की गौड़, सत्यम पटवा, थालिद कमर, आनंद कुमार मनोनीत किए गए। महामंत्री मुरली श्याम ने बताया कि 5100 दीयों से मां काली जी का पोखरा परिसर जगमग होगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का वितरण किया जाएगा। सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठने के लिए समुचित व्यवस्था तथा पेयजल, मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था आदर्श नगर पंचायत द्वारा इस बार की जाएगी।

फाइल फोटो

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!