fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

चंदौलीः जानिए क्या हुआ पंचायत आरक्षण को लेकर पड़ी 681 आपत्तियों का, तस्वीर एकदम साफ

चंदौली। जिला प्रशासन ने आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। किसी भी सीट पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रशासन ने जो आरक्षण सूची जारी की थी उसी आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। हालांकि आरक्षण के खिलाफ 681 लोगों ने आपत्ति दाखिल करते हुए अपना-अपना तर्क दिया था। लेकिन जिला स्तरीय समिति ने सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए बगैर किसर बदलाव के अंतिम सूची जारी कर दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद शासन से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के 734, क्षेत्र पंचायत के 823, ब्लाक प्रमुख के नौ व जिला पंचायत सदस्य के 35 पदों के लिए जिला प्रशासन ने आरक्षण सूची 20 मार्च को जारी की थी। 23 मार्च तक आपत्ति दाखिल करने का समय दिया गया था। इस दौरान जिले भर में लगभग 681 आपत्तियां आईं। लोगों ने आपत्ति दाखिल कर जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए पंचायत पदों के आरक्षण को चुनौती दी थी। कई ग्राम पंचायतों में लोगों ने 1995 को मूल वर्ष मानते हुए आरक्षण में बदलाव की मांग की थी। अधिकारियों की टीम ने 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया। लोगों को उम्मीद थी कि कई ग्राम पंचायतों के आरक्षण में बदलाव होगा। लेकिन सभी कयास धरे के धरे रह गए। आरक्षण सूची में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। अंतिम सूची में भी आरक्षण की स्थिति समान है। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि शासन के मानक के अनुरूप 2015 को आधार वर्ष मानते हुए आरक्षण तैयार किया गया था। आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम सूची जारी की गई है। किसी भी सीट पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!