fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

chandauli khabar: पेरेंट्स कंपनी से उपहार पाकर खिले गरीबों के चेहरे, जमुरखा गांव में लगेगी फैक्ट्री

चंदौली। कमालपुर क्षेत्र के जमुरखा गांव में पेरेंट्स कंपनी से जुड़ी स्वयं सेवी संस्था की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और एवं पुरुष को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर गरीब वर्ग के लोगों के चेहरे खिल गए।

कमालपुर के जमुरखा गांव के ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में पेरेंट्स गोल्ड ग्लोबल कंपनी के प्रतिनिधियों के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को साड़ी दइेकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ पुरुषों को कंबल वितरित किया गया। कंपनी के एमडी ने बताया कि इस कंपनी का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ-साथ उन्हें रोजगार भी मुहैया कराना है। हाथरस की कंपनी के माध्यम से इस सम्मान समारोह में लगभग पांच हजार लोगों को साड़ी व कंबल वितरण किया गया है। यह भी बताया कि हाथरस के अलावा अन्य जगहों पर भी कंपनी अपने प्रोजेक्ट डाल रही है। 30 हजार लोगांे को रोजगार दिया जाएगा। ताकि उत्तर प्रदेश विश्व में अपने उत्पादों के लिए जाना जाए। आने वाले दिनों में यहां के लोगों को रोजगार देने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही साथ इस गांव में गरीब जनता को महीने में चार बार कुशल डॉक्टर के माध्यम से इलाज कराने का मौका मिलेगा। मात्र ₹10 शुल्क रखा गया है। शुल्क जमा होगा उससे गरीब जनता की शिक्षा एवं उनकी आर्थिक मदद की जाएगी।

Back to top button