fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः इस तरह सत्ता में दोबारा वापसी करेगी भाजपा, वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

चंदौली। बूथ को मजबूत कर यूपी की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी ने आगामी विास चुनाव में भी अपने पुराने फार्मूले को आजमाने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए पार्टी की ओर से बूथ सत्यापन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं को सेक्टरवार जिम्मेदारी सौंपी गई है कि घर-घर जाकर बूथ अध्यक्ष और कमेटी का सत्यापन करें और क्रियाकलापों की जानकारी से अवगत कराएं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह मुगलसराय के चतुर्भुजपुर सेक्टर में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
पार्टी द्वारा संचालित इस अभियान की जानकारी देते हुए राणा प्रताप सिंह ने बताया कि बूथ सत्यापन कार्यक्रम 25 से 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बूथ अध्यक्ष और कमेटी का सत्यापन घर-घर जाकर किया जाएगा। कमेटी कितनी साक्रिय है। कितने पदाधिकारी जनता के बीच मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। उनके सामने क्या दिक्कत आ रही हैं। आदि के बिंदुओं पर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। जिला और क्षेत्रीय कार्यालय से होकर सूचना प्रदेश कार्यालय तक जाएगी। वहीं से इस अभियान की मानीटरिंग भी हो रही है। कहा कि भाजपा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली पार्टी है और अपने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तरजीह देती है। इसमें कोई दो राय नहीं कि अपने विकास कार्यों की बदौलत भाजपा दोबारा प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!