fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः निजीकरण के खिलाफ यूथ कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर हमला

चंदौली। केंद्र सरकार के विभिन्न सरकारी सेक्टरों के निजीकरण के फैसले के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गुरुवार को सड़क पर उतरे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रेल, एयरपोर्ट, सड़क, दूरसंचार, बैंक आदि सेक्टरों के निजीकरण का विरोध करते हुए अपनी आवाज उठाई। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकले हुए पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क तक गए। सरकार विरोधी नारेबाजी की और कहा कि भाजपा सरकार देश को बेचने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस उसे ऐसा नहीं करने देगी। इस दौरान रामानुज पाण्डेय प्रदेश महासचिव प्रभारी यूथ कांग्रेस, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस माधवेन्द्र मूर्ति ओझा, शाशिनाथ उपाध्याय, सतीश बिंद, विवेक सिंह, प्रदीप पाण्डेय, मोहम्मद आसिफ, गंगाराम, शहर अध्यक्ष मोहम्मद गुफरान, कृष्णा सोनी, आशुतोष तिवारी, विकास खरवार, प्रभात मिश्रा, कृष्णा कुमार यादव, सर्वेश पाण्डेय, संतोष यादव, संदीप दुबे, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!