fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : निकाय चुनाव की तैयारी में आप, पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी गठित, महासचिव बने प्रवीण चौबे, एक-एक वार्ड को गोद लेंगे पदाधिकारी

चंदौली। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए जनपद स्तरीय कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। उन्होंने प्रवीण चौबे को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त पदाधिकारी एक-एक वार्ड को गोद लेंगे।

 

जिलाध्यक्ष ने अपने ट्वीटर हैंडलर पर नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची लगाई है। इसके अनुसार प्रवीण चौबे को जिला महासचिव बनाने के साथ ही वीरेंद्र यादव को जिला मीडिया प्रभारी व संतोष कुमार को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रिजवान अहमद,ज्ञान पांडेय, देवानंद यादव, ओमप्रकाश भारती, प्रिंस मोदनवाल, जमुना सिंह (एडवोकेट), संपूर्णानंद दीवान, युधिष्ठिर पांडेय, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रसिद्ध पाल,  संजय मौर्या ,दीनानाथ सिंह, सुदर्शन शास्त्री, मनोज गिरी, सैयद अब्दुल्ला, राजकुमार खरवार, सोनू राय, रविशंकर, विकास कुमार, अंबरीश सिंह, सीमा खान, मनीषा कोल व श्री प्रमोद कुमार मौर्या को जिला सचिव बनाया गया है। इसके अलावा आशीष विश्वकर्मा, प्रवीण तिवारी, लक्ष्मण तिवारी, अरुण श्रीवास्तव व विवेक शर्मा कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वालों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। सभी साथियों को नगर निकाय चुनाव के लिए एक-एक वार्ड गोंद लेने को कहा जाएगा। आम आदमी पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने में निश्चित रूप से कामयाब होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!