fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः दो दिन पहले लापता हुए थे गंगा, रजवाहा में मिली लाश, सदमे में परिवार

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के सीता पोखरी बाजार के पास नगवा रजवाहा में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त बिरना निवासी गंगा सिंह के रूप में की। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व अचानक लापता हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे के आदी थे। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई यह पड़ताल का विषय है।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने नगवा रजवाहा में शव देखा तो सन्न रह गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त बिरना गांव निवासी कैलाश सिंह के पुत्र गंगा सिंह के रूप में की। गंगा दो दिन से घर नहीं गए थे। लोगों ने बताया कि नशे के आदी थे। लेकिन रजवाहा में उतना पानी नहीं था कि डूबने से किसी की जान चली जाए। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!