fbpx
चंदौली

चंदौली में महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, सड़क जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को हटाने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

चंदौली। महंगाई के खिलाफ मुखर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के सर्विस लेन को जाम कर दिया। इससे प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। सीओ रामवीर ‌सिंह और कोतवाल संतोष सिंह लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। यहां से निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

protest

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी है। वहीं बेरोजगारी भी चरम पर पहुंच गई है। इसको लेकर देश में चल रहे आंदोलनों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार को याद रखना चाहिए कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया था। हम पुलिस के डंडे से डरने वाले नहीं है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं के मुद्दे पर राहूल गांधी ने आवाज उठाया तो सरकार के द्वारा उनको प्रताणित करने का कार्य कर रही है। कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर संसद में बहस करने से भाग रही है। मधु राय, रामजी गुप्ता, ट्विंकल तिवारी, अरूण द्विवेदी, शिवेंद्र मिश्रा,  रामानंद यादव, राजकिशोर सिंह, शशिनाथ उपाध्याय, रजनीकांत पांडेय, रमेश बिंद आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!