fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

Chandauli : ईओ ने नगर में चलाया अभियान, चार पहिया वाहनों का काटा चालान, मची खलबली

मुरली श्याम

चंदौली। अधिशासी अधिकारी (EO) एम लाल गौतम ने चकिया (Chakia) नगर में गुरुवार को अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़े कई चार पहिया वाहनों का चालान काटा। वाहन चालकों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने की हिदायत दी। दरअसल, चार पहिया वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने से जाम की समस्या पैदा होती है।

 

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में वाहन स्टैंड की व्यवस्था की गई है, लेकिन चालक पार्किंग में वाहन न खड़ा कर सड़कों के किनारे पार्क करते हैं। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वाहन चालकों को कई बार निर्देशित किया गया है, लेकिन मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर रहे। इस पर कार्रवाई की गई। बताया कि  नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए घोषणा कराकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत सवारी वाहनों की वजह से हो रही है। चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं। बताया कि वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है। यदि सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। बताया कि 22 नवंबर को तहसील सभागार में वाहन स्वामियों व चालकों संग बैठक प्रस्तावित है। इसमें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!