fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः डाक्टर से नेता बने विनोद बिंद की गणित से चकरा जाएगा दिमाग, इतने सीटों पर जीत का हवा-हवाई दावा

रिपोर्टः जय तिवारी

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के मशहूर चिकित्सक डा. विनोद बिंद ने सफेद कोट के साथ राजनीति का चोला भी ओढ़ लिया है। सपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के बाद से डाक्टर साहब का उत्साह सातवें आसमान पर है। शुक्रवार को मुगलसराय स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डाक्टर साहब ने भी अति उत्साह में दावा कर दिया कि सपा आगामी चुनाव में चार सौ से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यानी डाक्टर साहब के अनुसार प्रदेश की सभी 403 सीटें सपा ही जीतेगी। हालांकि इनके दावे को सुनकर खुद कई सपाइयों का दिमाग भी घूम गया। लेकिन जल्द ही उन्हें समझ आ गया कि अभी नए-नए नेता बने हैं इसलिए पर्याप्त जानकारी का अभाव है।
वैसे तो डाक्टर साहब की प्रैक्टिस ठीक-ठाक चल रही है। लेकिन मरीजों की सेवा के साथ समाज सेवा में उतरने के लिए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कुछ ही महीनों के बाद प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया। ऐसे में डाक्टर साहब का उत्साह लाजिमी है। लिहाजा आगामी विधान सभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने के इनके दावे के पीछे की भावना को आसानी से समझा जा सकता है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!