fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौली डीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने परिवार के साथ खेली होगी, रंगों से रहे सराबोर

संवाददाताः कार्तिकेय पांडेय

चंदौली। जिले के आलाधिकारियों ने भी होली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। डीएम संजीव सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पीपी मीणा व आरआर राम्या ने परिवार से साथ रंगों के इस महाउत्सव का आनंद लिया। रंगों से सराबोर नजर आए। जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए।

कोविड के चलते विगत दो वर्ष होली के लिहाज से फींके रहे। आम लोग लाकडाउन और अन्य बंदिशों की वजह से खुलकर त्योहार नहीं मना पाए थे। इस बार कोरोना का खतरा टल गया है। ऐसे में रंगों के त्योहार पर खूब उल्लास दिखा। लोगों ने पहले ही होली की तैयारी शुरू कर दी थी। बाजारों में जमकर खरीदारी की। वहीं होली के दिन जनमानस रंगों के सराबोर हो गया। अ्धिकारियों ने भी इसका आानंद लिया। डीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने परिवार के लोगों व अपने बच्चों के साथ पर्व मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। साथ ही एक-दूसरे व जनपदवासियों को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

Back to top button
error: Content is protected !!