fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः कांग्रेसजनों ने महंगाई के विरोध में थाली बजाकर सरकार को जगाया

चंदौली। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने हल्ला बोला। जनपद में विभिन्न स्थानों पर धरना के दौरान थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया। जिला यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने भी इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

युवक कांग्रेस ने मुख्यालय पर दिया धरना
युवक कांग्रेस के बैनर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना दिया और थाली बजाने के साथ प्रधानमंत्री का इस्तिफा मांगा। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता बेहिसाब महंगाई से कराह रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। किसानों और युवाओं का भी बुराहाल है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेता नारायणमूर्ति ओझा, शशिनाथ उपाध्याय, शिवेंद्र मिश्रा, विकास, रामानुज, प्रभात मिश्रा, संदीप दुबे, दिनेश, दीपक खरवार आदि रहे।

महिला कांग्रेस ने मुगलसराय तहसील पर बजाई थाली
महिला कांग्रेस कमेटी ने भी अध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए थाली बजाकर महंगाई का विरोध किया। कहा घरेलू गैस और खाद्य तेल के दाम में बेतहाश बढ़ोतरी से महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। इस दौरान चंदा देवी, मधु राय, सुमन सिंह, मनकौर देवी, रेनू कुमारी, पुष्पा देवी, चंदा देवी, आशा देवी, सुशीला आदि रहीं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!