fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में किसे वोट करेंगे पार्टी के सदस्य

चंदौली। बसपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी की मुखिया मायावती ने मीडिया में बयान जारी करते हुए पहले ही कह दिया है कि उनका पूरा ध्यान आगामी विधान सभा चुनाव पर है। लिहाजा वह अध्यक्ष पद के चुनाव में समय व्यर्थ नहीं करना चाहतीं। अब चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और सपा की नजर बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों पर टिकी है। दोनों ही दल बसपा के समर्थन से चुनाव जीते चार सदस्यों को अपने पाले में खींचने के लिए जोर लगा रहे हैं।
बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी समर्थित सदस्य अपनी अंतरआत्मा की आवाज पर भाजपा या सपा किसी भी दल के प्रत्याशी को वोट दे सकते हैं। पार्टी की ओर से किसी दल विशेष के प्रत्याशी को वोट देने संबंधी निर्देश नहीं आया है। बस इतना बताया गया है कि  सदस्य दोनों दलों में से किसी भी योग्य उम्मीदवार को अपना मत दे सकते हैं। इसपर पार्टी का कोई रोक नहीं है। सदस्य जिसे चुनना चाहते हैं उसे चुन सकते हैं।

ये हैं बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य
पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित चार जिला पंचायत सदस्यों ने जीत दर्ज की। इनमें सकलडीहा सेक्टर पांच से साहब सिंह, नौगढ़ सेक्टर एक से आजाद अंसारी, बरहनी सेक्टर चार से आशीष सिंह और नियामताबाद सेक्टर नंबर एक से जहांगीर गुड्डू शामिल हैं। हालांकि चुनाव जीतने के तुरंत बाद अध्यक्ष पद के चक्कर में साहब सिंह ने पार्टी छोड़ दी। उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा या सपा में उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। लेकिन कहीं भी उनकी दाल नहीं गली तो थक हारकर वापस बसपा में आ गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!