fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गड़ई नदी पर बनेगा पुल, विधायक ने रखी नींव, लोगों में खुशी

चंदौली। जिले के बबुरी क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में गड़ई नदी पर पुल निर्माण के लिए विधायक रमेश जायसवाल ने शिलान्यास किया। पुल बनने से इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इससे लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

 

 

गड़ई नदी पर पुल न होने की स्थिति में लोग बास-बल्ली के सहारे अस्थाई पुल बनाकर आवागमन करते हैं। यहां पुल निर्माण की मांग पिछले काफी दिनों से की जा रही थी। शासन स्तर से इसे मंजूरी मिलने के साथ ही 2.6 करोड़ रुपये धनराशि जारी की गई है। पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर तथा लम्बाई 25 मीटर होगी। नदी में पांच बाक्स पिलर पर लघु पुल निर्मित किया जाएगा। विधायक ने ग्रामीण के हाथों पुल का शिलान्यास कराया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, प्रमोद चौबे, हदय नारायण सिंह अशोक सिंह प्रबंधक राजकुमार जायसवाल मंगल जायसवाल, भोला जायसवाल आदि रहे।

 

 

Back to top button