fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

सकलडीहा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर बूथ सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी नेता

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा नेता कृष्णा नन्द पांडेय के नेतृत्व में जौनपुर रवाना हुए।
भाजपा चिकित्स प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्णा नंद पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जौनपुर में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सुनने के लिए चंदौली से हजारों कार्यकर्ता जौनपुर जा रहे हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी। अबकी सकलडीहा में भी बीजेपी का विधायक होगा। जनता ने पूरा मन बना लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है। विकास की गाथा न रुके इसके लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। इस मौके पर कैलाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पंचम चौहान, राम सिंह, मुराहु बनवासी आदि मौजूद रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!