fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

तरुण भार्गव
चकिया। आदर्श नगर पंचायत चकिया के वार्ड नंबर सात बुद्ध नगर कॉलोनी में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। तैयारियों पर चर्चा की गई तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर तैयारी को मजबूत करने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुलझाने के लिए पहल करने की बात कही। संचालन मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर संतोष, संदीप गुप्ता, उमेश चौहान, बादल सोनकर, उमेश शर्मा, चंदन, राहुल, पारस चौरसिया, बुल्लू जायसवाल आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!