fbpx
वाराणसी

समर सिंह की गिरफ्तारी पर आकांक्षा की मां ने CM योगी का जताया आभार, कहा- आरोपियों को होनी चाहिये फांसी की सजा

वाराणसी। क्राइम ब्रांच ने भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का बयान सामने आया है, उन्होंने सीएम योगी का आभार जताया है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सीएम योगी से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी ने आरोपी को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन को टाइट किया उनका बहुत बहुत आभार जताती हूं। जिस तरह आरोपी को पकड़ाएं है उसी तरह मुझे पूरा यकीन है कि मेरी लड़की को न्याय भी दिलवाएंगे और हत्यारे को फांसी की सजा भी दिलवाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार सर्विलांस टीम बनारस और सारनाथ टीम ने समर सिंह को गाजियाबाद के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से देर रात गिरफ्तार किया है। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था।

बता दें, कि बीते 26 मार्च को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के एक कमरे से मिला था, जिसके बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगे थें। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और उसके भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ये भी आरोप लगाया था कि दोनों तीन साल से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!