fbpx
चंदौलीदेश भक्ति

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एक अगस्त को मनाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, डिप्टी बीएसए से की मुलाकात

चंदौली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामटहल से मिला। इस दौरान एक अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने पर चर्चा की गई। इसके जरिए आजादी के वीर सपूतों को याद किया जाएगा।

 

 

जिला महामंत्री इम्तियाज खान ने कहा कि भारत के महान सपूतों ने देश की आजादी के लिए वर्षों आंदोलन चलाया। इसके लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान व आदर्शों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. ईश्वरचंद त्रिपाठी ने कहा कि इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस बार स्वतंत्रता का पर्व विशेष है। यह स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम में भारत माता का चित्र-पूजन,प्रभातफेरी व देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होने हैं। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के स्थानीय गुमनाम वीरों की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। संगठन मंत्री आदित्य सिंह रघुवंशी ने कहा कि एक अगस्त को संपूर्ण देश में 01 लाख विद्यालयों में “स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव” मनाने का संकल्प लिया है। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, अमरेंद्र पांडेय, प्रशांत सिंह, नवीन, अभिषेक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!