fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

केंद्रीय मंत्री ने चंदौली को दी छह करोड़ 45 लाख की सौगात, बनारस को भी लाभ

रिपोर्टः सरताज खान

चंदौली। केंद्रीय मंत्री और जिले के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने जिले को छह करोड़ 45 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। शनिवार को टांडा बाजार से कैथी गंगा घाट पर बनने वाले पांटून पुल सहित छह करोड़ 45 लाख के कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास किया। मारकंडेय महादेव को जोड़ने वाले टांडा कला में गंगा नदी पर 2.93 करोड़ की लागत से पीपा पुल का निर्माण होगा।
सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जनपद के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। लोकसभा क्षेत्र चंदौली में गंगा नदी पर कैथी-टांडा कला से जहां मारकंडे महादेश्वर तीर्थ स्थल और गोमती नदी के बरहापुर घाट पर जिस मार्ग से भगवान गए थे वहां भी पीपा का पुल बनेगा। बड़े शहरों की तरह चंदौली का भी विकास होगा। हर वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी व राज्य में योगी सरकार काम कर रही है। कहा कि चंदौली और बनारस दोनों जनपदों के  लोगों की गंगा नदी पर पांटून पुल बनाए जाने की मांग थी जो आज पूरी हो गई। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी के कारण भारत को मजबूती और सम्मान की नजर से पूरी दुनिया देख रही है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जय प्रकाश पांडेय, सकलडीहा विस प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी, अखंड सिंह, अजीत पाठक, चंद्रशेखर सिंह, भोला उपाध्याय, नवीन सेठ, रामजी मौर्य,,जिलामहामंत्री सुजीत जायसवाल, अरविंद पांडेय, सौरभ सिंह छोटू, उदय प्रताप सिंह, अमित सिंह, आशीष रघुवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

जनपद चंदौली के टांडा बाजार से जनपद वाराणसी ग्राम कैथी के मध्य गंगा नदी पर पांटून पुल के निर्माण कार्य जिसकी लागत 293.29 लाख, वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर चोलापुर थाने के पास से ताड़ी तक मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य लागत 28. 81, दानगंज महमूदपुर रामपुर कठोर होते हुए नियार तक मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य लागत 15.33 लाख, वाराणसी गाजीपुर मार्ग से लेढूपुर होते हुए बलुआ मार्ग के विशेष मरम्मत का कार्य लागत 93.28 लाख, रामेश्वर बड़ागांव से पांचो पांडावा रसूलपुर मार्ग पर आबादी भाग से सीसी रोड, ड्रेन सहित विशेष मरम्मत कार्य लागत 214.41 लाख।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!