ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: आजाद अधिकार सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए मुगलसराय से सुरेश सेठ को बनाया प्रत्याशी

चंदौली। आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चंदौली की 380-मुगलसराय विधानसभा सीट से सुरेश सेठ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।

 

व्यापारी नेता के रूप में सुरेश सेठ लंबे समय से व्यापारी हितों और जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए सक्रिय रहे हैं। वे व्यापारियों की समस्याओं तथा उनके अधिकारों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके हितों की आवाज बुलंद करते रहे हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सुरेश सेठ पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!