चंदौलीराज्य/जिला

होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे प्राइवेट शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, तीन माह की बच्ची हुई बेसहारा

 

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के बसगांवा निवासी 30 वर्षीय कौशल यादव की सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई। वह लालबहादुर यादव (लब्बु) के पुत्र थे। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

कौशल यादव होमगार्ड की परीक्षा देने गाजीपुर के सैदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें जिला चिकित्सालय वाराणसी पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि कौशल यादव कमालपुर स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

कौशल यादव का विवाह पिछले वर्ष ही हुआ था और उनके परिवार में तीन माह की मासूम बच्ची है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!