क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

प्रेमिका की बेवफाई रास नहीं आई, युवक ने बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगाई 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से शुक्रवार की रात एक अज्ञात युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर गया था। बाइक और पर्स से मिले एक पत्र में “पूजा” नाम का उल्लेख होने से मामला प्रेम प्रसंग और बेवफाई से जुड़ा माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पुल पर बाइक खड़ी की, पर्स निकालकर बाइक पर रखा और फिर गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे लोगों ने घटना देख तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने निजी गोताखोरों और नाव की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस ने युवक की बाइक और पर्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पर्स से मिले पत्र में “पूजा” नाम कई बार लिखा मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!