fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

पछुआ हवा होगी तेज, दोबारा ठंड का होगा एहसास, जानिए चंदौली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

 

चंदौली। फरवरी के दूसरे पखवारे में पारा लगातार उपर चढ़ रहा है। दिन में कड़ाके की धूप के सामने ठंड अब बेअसर साबित होने लगी है। हालांकि आने वाले दिनों में पछुआ हवा की रफ्तार तेज होगी। इससे तापमान में हो रही वृद्धि थम जाएगी। वहीं लोगों को रात के वक्त दोबारा ठंड का एहसास होगा। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

फरवरी माह में मौसम साफ है। इस समय सुबह से ही चटख धूप खिल रही। इससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ने से ठंड पूरी तरह से बेअसर साबित हो रही। ऐसे में अब दिन में स्वेटर की जरूरत नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में हो रही वृद्धि के रुकने के आसार जताए हैं। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने अनुसार वर्तमान में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास है। 15 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ेगी। 30 किलोमीटर प्रति घंटा की ऱफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। इससे तापमान में हो रही वृद्धि थम जाएगी। पारा थोड़ा नीचे लुढ़क सकता है। इससे एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!