fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चकिया में होली मिलन समारोह में दिल से दिल मिले, दूर हुए सभी गिले, जमकर उड़े गुलाल

संवाददाता: कार्तिकेय पांडेय

चंदौली। चकिया नगर स्थित लक्ष्मी पैलेस परिसर में मंगलवार की शाम जायसवाल क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज व ब्लाक प्रमुख चहनियां अरुण जायसवाल ने किया। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल उड़े और लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि समारोह से पारिवारिक व सामाजिक सामंजस्य बढ़ता है। आपसी सामंजस्य से ही हम अपने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए एक मंच पर ला सकते हैं। सामाजिक सौहार्द का संदेश भी समाज के लोगों में जाता है।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा समाज के सामर्थवान लोग एक मंच पर आकर अपने समाज की गरीब बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहें। बेटे और बेटियों में अंतर भुलाकर उन्हें शिक्षित करें। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शिवकुमार जायसवाल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। कहा कि चकिया नगर के पास कहीं भी भूमि उपलब्ध कराएं वहां पर मेरे पिता पूर्व चेयरमैन बनारसी प्रसाद जायसवाल के नाम पर धर्मशाला बनवाने का काम करूंगा।वाराणसी से आए कलाकारों ने अपने नृत्य व गायन कलाओं से लोगों को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के कुसाग्र जायसवाल, अनुष्का, सोनी,अमृता, नवनीत, व प्रवक्ता विवेक जायसवाल व उनके परिजनों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा व जायसवाल क्लब की जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल, बिहारी जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल क्लब नंदलाल जायसवाल, सुजित जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक आलोक जायसवाल, नगर अध्यक्ष सुनिल कुमार जायसवाल, प्रभात जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, श्रवण जायसवाल, प्रितम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल, मनोज जायसवाल, दिनेश जायसवाल, पूजा, आरती, संगीता, दिव्या जायसवाल, सुहासनी जायसवाल, रमेशचंद्र, पारस, मुरली, हरिवंश जायसवाल, कैलाश जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता कैलाश जायसवाल ने किया।

साहू समाज का होली मिलन समारोह

मंगलवार की शाम छह बजे स्थानीय नगर स्थित मां दुर्गा माता मंदिर परिसर में साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने शुभकामनाएं‌ दीं। शहीद जवान धर्मदेव गुप्ता को याद करते हुए उनके माता पिता को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वाराणसी से आए कलाकारों ने बरसाने व मसाने की होली की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व शहीद जवान धर्म देव गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। सांसद प्रतिनिधि प्रतापगढ़ व वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष गुप्ता ने कहा कि होली सामाजिक सौहार्द समरसता व एकता का प्रतीक पर्व है। इस पर्व पर आपसी गिले-शिकवे दूर कर आत्मीयता की भावना से भयमुक्त होकर लोग एक दूसरे से मिलते जुलते हैं। जिससे आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। आज हर क्षेत्र में समाज के लोग प्रतिनिधित्व करते मिल जायेंगे। जागरूकता से ही समाज में परिवर्तन आ रहा है। बिहार प्रांत के कैमूर जिले के जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग अपनी बेटियों को शिक्षित करें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहू समाज के जिलाध्यक्ष हरि नारायण साहू ने कहा समाज की दशा और दिशा में उचित बदलाव तभी आएगा जब समाज के लोग शिक्षित होंगे। एक मंच पर आकर समाज के लोग अपनी अपनी बात समय समय पर रखें।कलाकारों ने बरसाने की होली, मसाने की होली के साथ साथ कृष्ण राधा, शिव पार्वती की झांकी प्रस्तुत की। जिसे देख लोग भावविभोर हो गए।
इस दौरान साहू चौपाल के अनिल गुप्ता, अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रधान अरबिंद गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण गुप्ता, प्रधान सुशीला गुप्ता, प्रदीप वस्त्रालय के मनोज गुप्ता, आशु गुप्ता, रमेश गुप्ता, सियाराम गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, शिक्षक शैलेष गुप्ता, अजय गुप्ता सुजीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, भवानी शंकर गुप्ता, पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता, शम्भू गुप्ता, पत्रकार अनिल गुप्ता, शिव गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रूद्र प्रकाश गुप्ता, विनोद गुप्ता, उमेश, आदित्य गुप्ता, सुशीला गुप्ता, ज्योति गुप्ता, राजकुमारी देवी, कंचन गुप्ता, रत्ना गुप्ता, कबूतरा देवी, सीमा गुप्ता, तनू गुप्ता, समुन गुप्ता, रीता गुप्ता सहित साहू समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन सत्यप्रकाश व दिव्या गुप्ता ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!